हेमचंद यादव विश्वविद्यालय पोटिया कला परिसर में 18 से 24 फरवरी तक हुआ आयोजन
उद्घाटन सत्र में कुलसचिव डॉ. भूपेंद्र कुलदीप सहित जनप्रतिनिधियों ने किया नशा उन्मूलन व स्वच्छता का आह्वान
भिलाई, डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय, भिलाई 3 के एनएसएस इकाई (बालक एवं बालिका) द्वारा हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की पोटिया कला स्थित नई बिल्डिंग परिसर में 18 फरवरी से 24 फरवरी तक सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर, तीन और महाविद्यालय के एनएसएस इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ l
शिविर सत्र के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलसचिव डॉ. भूपेंद्र कुलदीप थे, इस अवसर पर दुर्ग विश्वविद्यालय के रासेयो के समन्वयक जैनेंद्र दीवान व स्थानीय पार्षद हिरौंदी चंदानिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशल यादव सहित अतिथियों ने सभी बच्चों को नशा उन्मूलन, स्वच्छता, स्वास्थ्य, व पर्यावरण संरक्षण के प्रति सेवा करने का आह्वान किया l
इस आवासीय शिविर में शासकीय महाविद्यालय भिलाई-3 के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार देवांगन थे व एनएसएस विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों जैसे प्रभात फेरी, योगा, स्वच्छता अभियान के अंतर्गत गांव के तीनों तालाबों की साफ सफाई, सामाजिक जागरूकता, उत्तम स्वास्थ्य, पौष्टिक भोजन, नशा उन्मूलन, स्वच्छता, स्वास्थ्य, व पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न गतिविधियों में दशरंगपुर शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल के एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी हेमधर साहू का विशेष योगदान रहा l इस सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर में चारों महाविद्यालय के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने स्वच्छता के साथ विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम संपन्न कराएं l
शिविर के समापन सत्र में दुर्ग नगर पालिक निगम की महापौर अलका बाघमार, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय तिवारी, उच्च शिक्षा विभाग दुर्ग संभाग की अतिरिक्त संचालक डॉ. अनुपमा अस्थाना, आभार कुलसचिव डॉ. भूपेंद्र कुलदीप द्वारा व प्रतिवेदन रासेयो समन्वयक जैनेंद्र दीवान ने दिया ।
इस अवसर पर शासकीय महाविद्यालय भिलाई 3 की प्राचार्या डॉ. अश्विनी महाजन, शासकीय आदर्श महाविद्यालय दुर्ग के प्राचार्य डॉ. ए के खान, शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली की प्राचार्य डॉ. अनुपमा आस्थाना एवं अपोलो महाविद्यालय अंजोरा के प्राचार्य विशेष रूप से उपस्थित थे l


