अरपा पैरी के धार की प्रस्तुति ने मोहा मन

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई,  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता (संचार एवं टेलिमेटरी) भिलाई-3 स्थित कार्यालय परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में किया गया।
इस शुभ अवसर पर प्रातः 8:30 बजे अधीक्षण अभियंता  पुष्पा पिल्लई द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात नन्हे-नन्हे बालकों द्वारा राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसने उपस्थितजनों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान  पदमाशा तिवारी द्वारा शायराना अंदाज में प्रेरणादायी उद्बोधन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने “राष्ट्रप्रथम” की भावना को केंद्र में रखते हुए सभी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संदेश दिया। इसके पश्चात कार्यालयीन कर्मियों द्वारा छत्तीसगढ़ का राजकीय गीत “अरपा पैरी के धार” मधुर स्वरलहरियों के साथ प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति में  रमया, बबीता, केसरी ओमीन एवं रानी ने सहभागिता निभाई। राष्ट्रप्रेम की कविता एवं राजकीय गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति से समस्त उपस्थित अधिकारी-कर्मचारी राष्ट्रभक्ति की भावना से अभिभूत हो उठे।

कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा अधीक्षण अभियंता  पदमाशा तिवारी के सान्निध्य में संपन्न हुई, जिसमें कार्यालय सहायक श्रेणी-01  भूपेंद्र सिन्हा ने अग्रणी भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन किया।

Share This Article