गोवर्धन पूजा पर 12 राशियों की चमकेगी किस्मत, राशि अनुसार लगाएं श्रीकृष्ण को भोग

Editor
By Editor 4 Min Read

● वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार 22 अक्टूबर 2025  गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाएगा, ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि गोवर्धन पूजा के दिन यदि कोई व्यक्ति अपनी राशि अनुसार श्रीकृष्ण को भोग लगाता है, तो इससे उनके जीवन में सुख-शांति और खुशहाली का वास रहता है।

● मेष – गोवर्धन पूजा पर यदि मेष राशि के लोग श्रीकृष्ण को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो उन्हें फल, मौसमी सब्जियों और लाल रंग की मिठाई का भोग लगाएं। इन चीजों का भोग लगाने से आपको श्रीकृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

● वृषभ – फल और सफेद रंग की मिठाई का भोग श्रीकृष्ण को लगाना वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से आपके जीवन में आ रही परेशानियां काफी कम हो जाएंगी।

● मिथुन – हरी सब्जियों और हरी मिठाइयों का भोग श्रीकृष्ण को गोवर्धन पूजा के दिन लगाना मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। ये दोनों रंग श्रीकृष्ण को अति प्रिय हैं, जिस रंग की चीजें उन्हें अर्पित करने से वो जल्द प्रसन्न होते हैं।

● कर्क – सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाना कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। इससे आपको श्रीकृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिनके आशीर्वाद से जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

● सिंह – गोवर्धन पूजा पर श्रीकृष्ण को फल, मौसमी सब्जी और लाल रंग की मिठाई का भोग लगाना सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। जल्द ही श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

● कन्या – हरी सब्जी और हरी मिठाइयों का भोग श्रीकृष्ण को लगाना कन्या राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। इस उपाय से आपके जीवन में खुशहाली का वास होगा। साथ ही सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी हो सकती हैं।

● तुला – तुला राशि के जातकों को यदि श्रीकृष्ण को प्रसन्न करना है, तो वो गोवर्धन पूजा के दिन उन्हें सफेद रंग की मिठाई जरूर अर्पित करें, इससे आपके जीवन में आ रही परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती हैं।

● वृश्चिक – गोवर्धन पूजा के दिन फल और लाल रंग की मिठाई का भोग वृश्चिक राशि के जातक श्रीकृष्ण को जरूर लगाएं, इससे आपको श्रीकृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होगी, साथ ही जीवन में धन, वैभव और खुशियों का वास होगा।

● धनु – पांच फल और बेसन से बनी मिठाई का भोग धनु राशि के जातक श्रीकृष्ण को जरूर लगाएं, गोवर्धन पूजा के दिन इस उपाय से आपके जीवन में आ रही परेशानियां काफी हद तक कम होंगी, साथ ही तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

● मकर – गोवर्धन पूजा के दिन मकर राशि के जातक यदि श्रीकृष्ण को पांच तरह की मिठाई का भोग लगाते हैं, तो इससे उन्हें भगवान की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है, श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से आपके जीवन में चल रही परेशानियां काफी कम होंगी और सुख-शांति का वास होगा।

● कुंभ – कुंभ राशि के लोगों को यदि श्रीकृष्ण को प्रसन्न करना है, तो वो गोवर्धन पूजा के दिन उन्हें 5 तरह की मिठाई का भोग लगाएं, इससे आपके जीवन में सुख-शांति का वास होगा। साथ ही जीवन में जल्द ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है।

● मीन – गोवर्धन पूजा के दिन मीन राशि के जातक यदि श्रीकृष्ण को बेसन की मिठाई का भोग लगाते हैं, तो इससे उन्हें भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होगी, साथ ही जीवन में सुख-शांति, खुशहाली, धन, वैभव और यश के वास होने की संभावना बढ़ जाएगी।

Share This Article