भिलाई, चरोदा रेलवे कॉलोनी स्थित श्री कोदंड रामालय में दिनांक 29-03-2026 को सीताराम कल्याण महोत्सव बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर एक हजार से अधिक भक्तों की उपस्थिति में पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि राम मंदिर निर्माण के दौरान बाधाएं आना स्वाभाविक है। यह भगवान द्वारा हमारी धैर्य और श्रद्धा की परीक्षा होती है। हम सभी मिलकर इस परीक्षा में सफल होकर एक भव्य राम मंदिर का निर्माण करेंगे। उन्होंने नव-निर्मित हो रहे राम मंदिर के लिए हर संभव सहयोग देने का भी आश्वासन दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चरोदा भाजपा मंडल अध्यक्ष ए गौरी शंकर ने कहा की प्रभु राम मंदिर में यहां श्रद्धा से आने वाले का हर मनोकामना पूर्ण होता है और यहां राम मंदिर बहुत प्राचीन है और सभी श्रद्धालु को बधाई संदेश देते हाय अपने शब्दों को समाप्त किया। इस अवसर पर रामालय अध्यक्ष महेश्वर राव, जनरल सेक्रेटरी के.के. पट्नायक, ट्रेजरर जगन्नाथ राव, पूजा समिति सचिव जे.यू.एम. राव, अध्यक्ष राजबाबू, ट्रेजरर हरि भूषण, राघवराव, एस.वी. रमण, रामारेड्डी, सी.एच. रमण मूर्ति, बूसी वेणु कृष्ण तथा रंगाराव, मंडल उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, परमिला ताड़ी, गोवर्धन श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर डी. विजय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी श्रद्धालुओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने तथा राम मंदिर निर्माण के लिए आगे आने वाले सभी लोगों को हार्दिक धन्यवाद दिया।



