गोवर्धन पूजा पर श्रीकृष्ण की भव्य रंगोली से सजा कला का आँगन

Editor
By Editor 1 Min Read

कलाकार सूरज बोबडे द्वारा सृजित इस मनोहारी रंगोली ने धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और कलात्मक सौंदर्य का किया अद्भुत समन्वय

भिलाई 3, गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर कलाकार सूरज बोबडे द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की एक अत्यंत भव्य एवं मनोहारी रंगोली का सृजन किया गया।

सूरज बोबडे डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, हुडको, भिलाई में कला शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वे रंगोली कला में वर्षों से दक्षता और नवाचार के साथ उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं।
उनकी बनाई यह रंगोली न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इसमें भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों, रंगों की समरसता और कलात्मक सौंदर्य का अद्भुत संगम भी देखने को मिलता है।
इस उत्कृष्ट कृति ने न केवल दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया, बल्कि विद्यालय और क्षेत्र की कला-संस्कृति को भी गौरवान्वित किया।

वीडियो
Share This Article