भिलाई-3, चरोदा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरोदा में विद्यार्थियों के लिए सेवा और सहयोग की मिसाल देखने को मिली। छत्तीसगढ़ शासन की सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मीरा बघेल ने विद्यालय में कक्षा पहली, दूसरी और तीसरी के विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं कॉपियां वितरित कीं। शैक्षणिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और वे काफी उत्साहित नजर आए।
इस अवसर पर डॉ. मीरा बघेल के साथ सेवानिवृत्त प्रधान पाठिका तारा बंछोर, प्रधान पाठिका रेणु मोहंती सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों को स्कूल बैग और नोटबुक प्रदान करते हुए उन्हें नियमित रूप से स्कूल आने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
स्कूल बैग और आवश्यक शैक्षणिक सामग्री मिलने से विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बच्चों ने खुशी के साथ अपनी सामग्री संभाली और इस सहयोग के लिए प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय परिवार ने डॉ. मीरा बघेल के इस सराहनीय एवं नेक कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
शाला परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना न केवल उनके पढ़ाई के प्रति उत्साह को बढ़ाता है, बल्कि समाज में सहयोग और सेवा की भावना को भी मजबूत करता है। ऐसे प्रयास जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए प्रोत्साहन का कार्य करते हैं।

Link : https://shricgnewscreator.com/the-childrens-faces-lit-up-with-joy-after-receiving-their-school-bags/













