छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र 2026–27 का बजट जनहितैषी, विकासोन्मुखी एवं नवाचारी – प्रेम लाल साहू

Editor
By Editor 4 Min Read

भिलाई, छत्तीसगढ़ शासन के  वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी  द्वारा विधानसभा सत्र 2026–27 के लिए प्रस्तुत बजट का भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया जाता है। यह बजट राज्य के समग्र, संतुलित और सतत विकास की स्पष्ट दिशा तय करता है।

भाजपा जिला भिलाई के प्रवक्ता  प्रेम लाल साहू ने कहा कि यह बजट किसान, युवा, महिला, ग्रामीण और उद्यमशील छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव रखने वाला दूरदर्शी बजट है।
उन्होंने कहा कि—
किसानों के लिए
बजट में कृषि, सिंचाई, फसल विविधीकरण, आधुनिक तकनीक एवं कृषि आधारित अधोसंरचना पर विशेष फोकस कर किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में ठोस पहल की गई है। यह बजट वास्तव में “समृद्ध किसान – समृद्ध छत्तीसगढ़” की भावना को साकार करता है।
युवा एवं रोजगार के लिए
युवाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार, तकनीकी प्रशिक्षण और नई रोजगार संभावनाओं से जोड़ने के लिए प्रभावी प्रावधान किए गए हैं। इससे प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नई गति मिलेगी।
महिला सशक्तिकरण के लिए
महिला स्व-सहायता समूहों, महिला उद्यमिता, स्वास्थ्य एवं पोषण तथा आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देने वाले प्रावधान यह दर्शाते हैं कि यह बजट नारी शक्ति को विकास का सशक्त भागीदार बनाने वाला बजट है।
ग्रामीण विकास के लिए
ग्रामीण अधोसंरचना, पेयजल, आवास, स्वच्छता, सड़क, बिजली एवं आजीविका से जुड़े कार्यों पर विशेष बल देकर गांवों को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प इस बजट में स्पष्ट दिखाई देता है।
लघु एवं दीर्घ उद्योग तथा स्टार्टअप के लिए
प्रदेश में औद्योगिक निवेश, लघु एवं मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन, स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा तथा युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जिससे छत्तीसगढ़ नए औद्योगिक हब बनने की ओर अग्रसर होगा।
बस्तर के विकास के लिये
बस्तर अंचल में शिक्षा स्वास्थ्य सड़क संचार रोजगार एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु बजट में विशेष प्राथमिकता दी गई है। यह बस्तर को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने वाला ऐतिहासिक कदम है।
स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए
स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तार, चिकित्सा अधोसंरचना, विद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों के सुदृढ़ीकरण तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर केंद्रित यह बजट सामाजिक न्याय और मानव संसाधन विकास को मजबूत करता है।
पर्यटन के क्षेत्र में
छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं जनजातीय धरोहर को पर्यटन के माध्यम से देश-विदेश में पहचान दिलाने हेतु बजट में नई संभावनाओं के द्वारा खोले गए हैं जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।
सड़क मार्ग और अधोसंरचना के लिए
राज्य में सड़क नेटवर्क पुल पुलिया एवं परिवहन अधो संरचना को शुद्ध करने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के बीच बेहतर संपर्क स्थापित होगा जिससे व्यापार और निवेश को नई गति मिलेगी।
प्रेमलाल साहू  ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं बल्कि नवाचारी छत्तीसगढ़, आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का मजबूत रोडमैप है।
वित्त मंत्री– ओ पी चौधरी द्वारा प्रस्तुत यह बजट हर वर्ग– किसान, युवा, महिला, श्रमिक, उद्यमी और जनजाति समाज के हितों को समर्पित है।
भाजपा जिला भिलाई की और से इस जन कल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी बजट के लिए छत्तीसगढ़ शासन एवं वित्त मंत्री ओ पी चौधरी जी का अभिनंदन करते है।

Share This Article