रेलवे ने कहा- बिलासपुर हादसे में दस यात्रियों की मौत, पच्चीस घायल

Editor
By Editor 1 Min Read

“मृतकों को ₹10 लाख, गंभीर घायलों को ₹5 लाख, सामान्य घायलों को ₹1 लाख सहायता।”

रायपुर। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के समीप हुए रेल दुर्घटना में माैत को लेकर रेलवे ने अधिकारिक बयान जारी कर दिया। बयान में बताया गया कि एक गंभीर रेल हादसा हुआ, जिसमें एक मालगाड़ी और मेमू लोकल ट्रेन की टक्कर हो गई। इस हादसे में दस यात्रियों की मृत्यु हो गई जबकि पच्चीस यात्री घायल हुए। घायलों का समुचित उपचार नजदीकी अस्पतालों में किया जा रहा है।

रेलवे प्रशासन ने प्रभावित यात्रियों और उनके परिजनों के लिए राहत राशि की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ₹5 लाख और सामान्य रूप से घायल यात्रियों को ₹1 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और प्रशासन प्रभावित यात्रियों को हरसंभव सहायता एवं समन्वय प्रदान कर रहा है।
रेल सुरक्षा आयुक्त (CRS) इस हादसे की विस्तृत जांच करेंगे, ताकि कारणों का पता चलाकर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।

हेल्पलाइन नंबर:

बिलासपुर: 7777857335, 7869953330

चांपा: 8085956528

रायगढ़: 9752485600

पेंड्रा रोड: 8294730162

कोरबा: 7869953330

Share This Article