आध्यात्मिक उत्थान मंडल ट्रस्ट के वार्षिक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर हेतु पोसैता स्टेशन में 02 एक्सप्रेस गाड़ियों का अस्थायी ठहराव की सुविधा

Editor
By Editor 2 Min Read

रायपुर, शुक्रवार, 27 फरवरी रेलवे प्रशासन द्वारा आध्यात्मिक उत्थान मंडल ट्रस्ट के वार्षिक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में शामिल होने वाले रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिनाँक 28 फरवरी से 06 मार्च 2026 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली 02 एक्सप्रेस गाड़ियों का अस्थायी ठहराव दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के पोसैता स्टेशन में 01 मिनट के लिए दिया जा रहा है ।

विवरण इस प्रकार है :-
👉 दिनाँक 28 फरवरी से 06 मार्च 2026 तक दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस पोसैता स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी | यह गाड़ी पोसैता स्टेशन 16.09 बजे पहुंचेगी तथा 16.10 बजे रवाना होगी |
👉 दिनाँक 28 फरवरी से 06 मार्च 2026 तक आरा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस पोसैता स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी | यह गाड़ी पोसैता स्टेशन 09.58 बजे पहुंचेगी तथा 09.59 बजे रवाना होगी |
👉 दिनाँक 28 फरवरी से 06 मार्च 2026 तक पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस पोसैता स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी | यह गाड़ी पोसैता स्टेशन 07.34 बजे पहुंचेगी तथा 07.35 बजे रवाना होगी |
👉 दिनाँक 28 फरवरी से 06 मार्च 2026 तक योगनगरी ऋषिकेश से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस पोसैता स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी | यह गाड़ी पोसैता स्टेशन 15.38 बजे पहुंचेगी तथा 15.39 बजे रवाना होगी |

Share This Article