प्रतिभाशाली बच्चे हुए सम्मानित, दी रंगारंग प्रस्तुतियां

Editor
By Editor 2 Min Read

ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल पांच रास्ता सुपेला और महात्मा ज्योतिबा फुले विद्यालय कोसा नगर का संयुक्त वार्षिक उत्सव आयोजित

भिलाई। ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल पांच रास्ता सुपेला और महात्मा ज्योतिबा फुले विद्यालय कोसा नगर का सयुंक्त वार्षिक उत्सव महात्मा ज्योतिबा फुले विद्यालय प्रांगण मे रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। आयोजन मे दोनों विद्यालय मे पढने वालो बच्चों ने अपनी अपनी प्रतिभा और मनमोहक प्रस्तुति से पालको और अथितिगणों को मन्त्रमुग्ध कर दिया । वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए निदेशक डॉ. नीलकमल सोनी ने कि वर्ष 1994-95 से ये दोनों विद्यालय श्रमिक बहुल क्षेत्र मे अपनी विशिष्ट पहचान बनाते हुए बच्चों की सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है । बच्चों को शिक्षा के साथ साथ बच्चों मे संस्कार,समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए अपनी समर्पण का भी बोध कराता है!


मुख्य अतिथि के रूप मे गोल्डन एम्पथी (जीई) फाउंडेशन के संयोजक प्रदीप पिल्ले ने इन बच्चों के साथ अपनी पुरानी यादो को साझा करते कहा कि बच्चों की हर संभव मदद के लिए उनका संस्थान हमेशा साथ रहेगा। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सुपेला की प्राचार्या सुनीता लक्ष्मी टिपले ने महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा महिला शिक्षा मे किए गए कार्यों को याद दिलाते हुए ऐसे ही महान बनने के लिए बच्चों को अपना आशीष वचन दिया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संजय खंडेलवाल ने कहा कि दोनों विद्यालय जिस प्रकार श्रमिक बहुल क्षेत्र मे शिक्षा का योगदान दे रहे है, वास्तव मे ऐसे विद्यालय से ही हीरे निकल कर अपने परिवार और राष्ट्र को गरिमा बढ़ाते है। आयोजन में विशिष्ट अथिति शारदा गुप्ता, सुनील पिल्ले, विनोद उपाध्यय, निशु पाण्डेय, भास्कर तिवारी, डोमने और अरुण साहू ने भी अपनी बात रखी। आभार प्रदर्शन प्राचार्य बी. आर. साहू ने किया ।

Share This Article