भिलाई। हजरत बीबी फातिमा जोहरा कमेटी की ओर से जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 9 सितंबर मंगलवार को जामा मस्जिद सेक्टर-6 के सभागार में किया गया है। कमेटी की ओर से नसीम सुल्ताना और शाहीन खान ने बताया कि दोपहर 2ः30 बजे से होने वाले इस आयोजन में आलिमा की तकरीर और फातिहा ख्वानी भी होगी।
वहीं शैक्षणिक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। आम लंगर के साथ आयोजन का समापन होगा।


