टी कृष्णा रेड्डी ने विकसित भारत युवा नेता संवाद–2026 में भिलाई का मान बढ़ाया

Editor
By Editor 2 Min Read

प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत हुआ भिलाई के छात्र का ‘डिजिटल लैब’ विजन, राष्ट्रीय मंच पर छाए भिलाई के युवा नेता टी कृष्णा रेड्डी

भिलाई। रुंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी के छात्र और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवक टी कृष्णा रेड्डी का चयन विकसित भारत युवा नेता संवाद–2026 के लिए हुआ, जिससे भिलाई का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गर्व के साथ उभरा। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में देशभर से लगभग 50 लाख युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से बहु-स्तरीय चयन प्रक्रिया के बाद केवल 1500 युवाओं को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आमंत्रित किया गया।

टी कृष्णा ने चार चरणों वाली चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया। इसमें राष्ट्रीय स्तर की प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, प्रस्तुतीकरण और साक्षात्कार शामिल थे। युवा, लोकतंत्र और शासन विषय पर दिए गए प्रस्तुतीकरण में उन्होंने “डिजिटल लैब” पर नवाचारी विचार प्रस्तुत किया, जिसे चयन समिति ने विशेष रूप से सराहा। 74 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उन्होंने साक्षात्कार चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया।
राष्ट्रीय संवाद में उनके “डिजिटल लैब” विषयक सुझाव को मुख्य रूप से शामिल किया गया और इसे मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इससे युवाओं के कौशल विकास, नवाचार और डिजिटल सशक्तिकरण को नई दिशा मिलने की उम्मीद जगी।

कार्यक्रम से पूर्व छत्तीसगढ़ के चयनित 45 युवाओं को रायपुर में मुख्यमंत्री निवास में सम्मानित किया गया, जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से संवाद किया। राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विचार-विमर्श, कार्यशालाएं और सांस्कृतिक सत्र आयोजित किए गए। 13 जनवरी को गांधी स्मृति, नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार समारोह में टी कृष्णा को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

रुंगटा यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति, कुलपति, प्रो-चांसलर, सीईओ और एनएसएस अधिकारी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए भिलाई का मान बढ़ाने के लिए उन्हें बधाई दी। इस चयन ने न केवल टी कृष्णा के व्यक्तित्व को नई ऊंचाई दी, बल्कि युवाओं में देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी जागृत की।

Share This Article