सुपेला ओवरब्रिज पर आज से सस्पेंशन मरम्मत कार्य, यातायात व्यवस्था में होगा आंशिक बदलाव

Editor
By Editor 2 Min Read

रायपुर से दुर्ग जाने वाला मार्ग रहेगा वन-वे, भारी वाहनों को मजार के पास से सर्विस रोड पर किया जाएगा डायवर्ट; सुबह 6 बजे से लागू होगी नई व्यवस्था

भिलाई, नेशनल हाईवे पर सुपेला ओवरब्रिज से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को बुधवार से यातायात में आंशिक बदलाव का सामना करना पड़ेगा। सुपेला ओवरब्रिज पर सस्पेंशन की मरम्मत का कार्य 19 नवंबर को सुबह 6 बजे से शुरू किया जाएगा। मरम्मत कार्य के चलते यातायात पुलिस दुर्ग ने अस्थायी यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।

यातायात पुलिस के अनुसार, मरम्मत कार्य के दौरान रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाला सुपेला ओवरब्रिज मार्ग वन-वे रहेगा। हालांकि, छोटे चारपहिया वाहनों सहित अन्य हल्के वाहनों का आवागमन निर्धारित ओवरब्रिज मार्ग से जारी रहेगा। वहीं, भारी वाहनों के लिए अलग से मार्ग निर्धारित किया गया है। भारी वाहनों को मजार के पास से सर्विस रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यहां से वाहन आगे प्रदर्शनी परिसर के पास पुनः नेशनल हाईवे पर पहुंच सकेंगे।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे मरम्मत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था में किए गए अस्थायी बदलाव को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं। विशेष रूप से भारी वाहन चालक निर्धारित सर्विस रोड का ही उपयोग करें।

पुलिस ने वाहन चालकों को कार्यस्थल पर अनावश्यक रूप से रुकने, जल्दबाजी करने और ओवरटेक करने से बचने की सलाह दी है। साथ ही मौके पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। मरम्मत कार्य के दौरान थोड़ी सी सावधानी और यातायात नियमों का पालन दुर्घटनाओं से बचाव के साथ आवागमन को सुगम बनाने में मददगार साबित होगा।

Link : https://shricgnewscreator.com/suspension-repair-work-begins-today-on-the-supela-overbridge-traffic-arrangements-will-see-partial-changes/

Share This Article