2 फरवरी, सोमवार को प्रातः 10 बजे, चंदुलाल चंद्राकर व्यावसायिक परिषद, बाजार चौक, भिलाई-3 में आयोजित किया जाएगा
भिलाई। छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय चंदुलाल चंद्राकर की 31वीं पावन पुण्यतिथि के अवसर पर सुरता श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करने हेतु समस्त साथीगण सादर आमंत्रित हैं।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम 2 फरवरी, सोमवार को प्रातः 10 बजे, चंदुलाल चंद्राकर व्यावसायिक परिषद, बाजार चौक, भिलाई-3 में आयोजित किया जाएगा।
उक्त अवसर पर निर्मल कोसरे (महापौर), कृष्णा चंद्राकर (सभापति एवं ब्लॉक अध्यक्ष) सहित सभी पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण, पूर्व एल्डरमैनगण, समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस कमेटी, सेवा दल, एनएसयूआई एवं कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सादर आमंत्रित हैं।
आयोजक:
सुजीत बघेल
संयुक्त महामंत्री एवं समाजसेवी


