सुपेला और देवकर क्षेत्र से चुराई थीं मोटरसाइकिलें, आरोपी न्यायिक रिमांड पर
भिलाई, सुपेला पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले में इन्द्रजीत सिंह (25 वर्ष), निवासी कैंप-01, छावनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
पुलिस के अनुसार, 11 मई 2026 को सुपेला स्थित महादेव कार प्राइवेट लिमिटेड के सामने से हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी ने आर्थिक तंगी के कारण सुपेला से पैशन प्रो और जून में देवकर स्थित शराब भट्ठी के पास से टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर दोनों वाहन बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी एस.एन. सिंह, पीएसआई दुलेश्वरी कुर्रे और प्रधान आरक्षक अमर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
अपराध क्रमांक: 664/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता, थाना सुपेला।
Link : https://shricgnewscreator.com/supela-police-arrested-a-vehicle-thief-two-motorcycles-recovered/









