सीएचसी पाटन में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

Editor
By Editor 2 Min Read

भिलाई, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी तथा एसडीएम पाटन लवकेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. बी. कठौतिया के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सीएचसी पाटन के समस्त अधिकारी कर्मचारियों, स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष  कीर्ति नायक तथा नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष  निक्की भाले की विशेष उपस्थिति रही। जनप्रतिनिधियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को “महादान” बताया तथा कहा कि रक्तदान से न केवल जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।

विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग के फील्ड स्तर के कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अत्यधिक संख्या में रक्तदान कर समाज के लिए अनुकरणीय संदेश दिया। शिविर के दौरान सभी प्रतिभागियों में सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
स्वास्थ्य विभाग ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने हेतु सभी रक्तदाताओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

Share This Article