असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी को प्रदेश अध्यक्ष ने दी मंजूरी

Editor
By Editor 1 Min Read

दुर्ग, छत्तीसगढ़ प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की दुर्ग जिला इकाई में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक बोरकर ने दुर्ग जिले की प्रस्तावित जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की सूची को अनुमोदन प्रदान कर दिया है।

इस संबंध में छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी KKC राम सूर्यवंशी ने जिला अध्यक्ष राहुल वर्मा को पत्र जारी कर अनुमोदित कार्यकारिणी की सूची प्रेषित की है। पत्र में जिला अध्यक्ष से कहा गया है कि अनुमोदित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को इसकी सूचना देते हुए संगठन के कार्यक्रमों को गति देने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

प्रदेश नेतृत्व से कार्यकारिणी को मंजूरी मिलने के बाद अब जिला स्तर पर संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की दिशा में गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय होने के बाद संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।

Link : https://shricgnewscreator.com/state-president-approves-the-district-executive-committee-of-the-unorganized-workers-and-employees-congress/

Share This Article