भारतीय सिंधू सभा महिला शाखा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

Editor
By Editor 2 Min Read

आगे बढ़ने की होड़ में अपनी सभ्यता व संस्कृति को न भूलें – गुरु मां दीपिका शदाणी

भिलाई, भारतीय सिंधू सभा महिला शाखा की छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक 11 फरवरी को भिलाई में आयोजित हुई। जिसमें बिलासपुर, रायपुर शदाणी नगर शाखा, दुर्ग, दल्लीराजहरा, धमतरी, चकरभाठा, मुंगेली, भिलाई व प्रदेश की अन्य इकाइयां शामिल हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर शदाणी दरबार से  गुरु मां दीपिका शदाणी उपस्थित रहीं। उन्होंने समाज की महिलाओं से आगे बढ़ने की होड़ में अपनी सभ्यता और संस्कृति को न भूलने एवं अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश दिया। उन्होंने भारतीय सिंधू सभा महिला शाखा के सिंधी संस्कृति को सहेजने में दिए जा रहे योगदान की सराहना की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  सरोज पांडेय की गरिमामयी उपस्थित रही। पांडेय ने सिंधू दर्शन यात्रा का आमंत्रण देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पावन सिंधू माता के दर्शन करने अवश्य जाएंगी।
मुख्य वक्ता भारतीय सिंधू सभा महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी  विनीता भावनानी द्वारा कुटम्ब प्रबोधन पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रदेश अध्यक्ष भारतीय सिंधू सभा लधाराम नेनवानी, महासचिव मुरलीधर शादीजा, प्रहलाद शादीजा अपने अन्य साथियों के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक प्रदेश अध्यक्ष महिला शाखा भारतीय सिंधु सभा सुषमा जेठानी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक के दूसरे सेशन में कुटुंब प्रबोधन पर विशेष वक्तव्य विनीता भावनानी द्वारा दिया गया। जिसमें स्व भाषा, भूषा, भोजन, भवन एवं भजन भ्रमण का महत्व समझाते हुए अपनाने पर जोर दिया।
प्राप्ति वाशानी ने मीडिया के प्रयोग का महत्व बताया। साक्षी खटवानी महासचिव व गरिमा शहानी सहसचिव ने कार्यक्रम का संचालन किया। आभार व्यक्त भिलाई इकाई की महिला अध्यक्ष पिंकी थारानी ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष  राजकुमारी धींगानी एवं सुरेश नागदेव भिलाई इकाई के अध्यक्ष एवं सेक्टर 4 सिंधू बिरादर मण्डल पंचायत एवं मुखी जय अम्बवानी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में भिलाई एवं दुर्ग के अन्य पंचायतों के मुखी गण ने भी अपनी पावन उपस्थिति प्रदान की।

Share This Article