बिहार स्कूल ऑफ योगा, मुंगेर के अध्यक्ष स्वामी शिवध्यानम सरस्वती ने दिया मार्गदर्शन
भिलाई, दुर्ग पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों के लिए आज योग एवं मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। बिहार स्कूल ऑफ योगा के अध्यक्ष स्वामी शिवध्यानम सरस्वती ने इसमें मार्गदर्शन दिया। उन्होंने तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण पर व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। लगभग 100 अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
सत्र के दौरान पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन हेतु योग प्रशिक्षण ड्यूटी के दौरान तनाव प्रबंधन के उपायों की जानकारी दी गई। अनुशासन, एकाग्रता एवं कार्यक्षमता वृद्धि पर विशेष बल के साथ पुलिस बल में स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहन दिया गया।

पलिस लाईन, दुर्ग स्थित उद्यान में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए योग शिक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्व की अग्रणी योग संस्था बिहार स्कूल ऑफ योगा, मुंगेर (बिहार) के अध्यक्ष स्वामी शिवध्यानम सरस्वती द्वारा पुलिस बल को योग के माध्यम से शारीरिक सुदृढ़ता, मानसिक संतुलन, तनाव नियंत्रण एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सत्र के दौरान नियमित योगाभ्यास, प्राणायाम, ध्यान एवं दैनिक जीवन में अनुशासन के महत्व पर व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया गया। आयोजन में उप पुलिस अधीक्षक लाईन चन्द्र प्रकाश तिवारी, रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा, उप निरीक्षक संजय देवांगन एवं लाईन स्टाफ की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही।


