भिलाई-चरोदा में कांग्रेस संगठन की विशेष बैठक

Editor
By Editor 2 Min Read

मंडल व सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति पर चर्चा
भिलाई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मंगलवार को भिलाई-चरोदा में संगठन से संबंधित विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक में भिलाई-चरोदा क्षेत्र के प्रभारी अश्विनी साहू उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के मंडल एवं सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति/गठन को लेकर मार्गदर्शन एवं निर्णय लेना था।
प्रभारी अश्विनी साहू ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती पर बल देते हुए कहा कि आगामी समय में पार्टी को और सशक्त करने की आवश्यकता है। इसके लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं की नियुक्ति आवश्यक है, जो क्षेत्रीय मुद्दों के साथ जनता के बीच संवाद स्थापित कर सकें। उन्होंने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने हेतु मंडल और सेक्टर प्रभारी नियुक्तियों को प्राथमिकता देने का निर्देश भी दिया।


इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मनोज मढ़रिया, नगर पालिक निगम सभापति कृष्णा चंद्राकर, सुजीत बघेल, संतोष तिवारी, मोहन साहू, पप्पू चंद्राकर, कालिंदी नायक, कुमुद मढ़रिया, रानी वर्मा, बिटावन वर्मा, लावेश मदनकर, भागीरथी निर्मलकर, युवराज कश्यप, मनीष वर्मा, राम सूर्यवंशी, टिपेश साहू, गिरजाशंकर बंछोर, नरेंद्र वर्मा, मिलिंद दानी, मोहम्मद जुनैद, ललित दुर्गा, विनोद निषाद, लक्ष्मी नरसिम्हा, हेमंत वर्मा, बहल राम साहू, एम. जानी, डे साहब वर्मा, अशफाक अहमद, मोहम्मद आमिर, आनंद, बी.एन. राजू, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी, विनोद प्रसाद, संदीप जैन, राजेश्वरी पटेल, नागेन्द्र भलावी, अफताब आलम, अब्दुल हुसैन, सुप्रिया टेंभुलकर, प्रकाश दुर्गा, पिंकी सरदार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Share This Article