रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के डीआरएम कार्यालय स्थित सम्मेलन कक्ष में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संगठन, रायपुर द्वारा प्रकाशित वर्ष 2026 के कैलेंडर का औपचारिक अनावरण मंडल रेल प्रबंधक दयानंद द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक बजरंग अग्रवाल गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने संगठन द्वारा प्रकाशित कैलेंडर की सराहना करते हुए इसे उपयोगी एवं कर्मचारी-उन्मुख बताया तथा संगठन के पदाधिकारियों को इस पहल के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकाशन कर्मचारियों को जागरूक करने के साथ-साथ संगठनात्मक एकता को भी मजबूत करते हैं।
संगठन के मंडल अध्यक्ष हनुमन्तु प्रसाद राव एवं मंडल सचिव वाई. रामेश्वर ने कार्यक्रम के लिए समय प्रदान करने पर मंडल रेल प्रबंधक के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित मंडल समन्वयक (एसईसीआरएमसी) बीडी प्रसाद एवं मंडल अध्यक्ष (एआईएससीएसटीआरईए) भोली चौधरी का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।


