मंडल अध्यक्ष कौशल साहू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया धार्मिक-सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प
दुर्ग, प्रदेश भारतीय जनता पार्टी एवं जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के निर्देशानुसार कसारीडीह बोरसी मंडल द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष कौशल साहू के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 51, वृन्दानगर बोरसी स्थित गौठान में विराजमान शिव मंदिर में विधिवत जलाभिषेक कर संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के माध्यम से भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्र स्वाभिमान को सशक्त करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला मंत्री बिंदु भूवाल, मंडल मंत्री सरस्वती साहू के साथ कल्पना जांगड़े, सुमन वर्मा, अंजना बेहरे, सरस्वती शर्मा, कमला वर्मा, गोमती साहू, इंद्राणी साहू, सुमन विश्वकर्मा, पूजा यादव, नेहा यादव, सुकृता विश्वकर्मा, मिथिला साहू सहित अनेक महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही। वहीं युवा मोर्चा से पीयूष श्रीवास्तव एवं मंडल में निवासरत भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्तागण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
मंडल अध्यक्ष कौशल साहू ने अपने संबोधन में कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और आत्मगौरव का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और संगठन को मजबूती मिलती है।
कार्यक्रम का समापन शिव आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित जनों ने सहभागिता निभाई।


