होली मिलन और महिला सम्मान में दिखी एकजुटता एबीयूएस का था आयोजन

Editor
By Editor 2 Min Read

समारोह में शामिल हुए महापौर, सभापति समेत भाजपा नेता

अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

भिलाई, अखिल भारतीय उड़िया समाज का होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह रविवार को भिलाई-3 में स्थित सोमनी के निधि रिसॉर्ट में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि भिलाई-चरोदा निगम महापौर निर्मल कोसरे ने शिक्षा के साथ आपसी एकजुटता से समाज को प्रगति के रास्ते पर ले जाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट कार्यों से लोगों को प्रेरणा देने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया।

अध्यक्षता भिलाई-चरोदा निगम सभापति कृष्णा चंद्राकर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद तुषांत वर्मा, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल मेहता, भाजपा चरोदा मंडल अध्यक्ष ए गौरी शंकर, भाजपा नेता भोला साहू मौजूद थे। समाज के अध्यक्ष जेएम तांडी, महासचिव तरुण निहाल, कोषाध्यक्ष दीनबंधु तांडी, संरक्षक कृष्णा सोना, संजय सोनवानी, पुरन नायक, मंटू हरपाल, मनोज दुर्गा ने अतिथियों का स्वागत कर फूलों की होली खेली गई। समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्यों से समाज में अलख जगाने वाली महिलाएं सीमा जंघेल, पिंकी साहू, जयंती महानंद, रिद्धी महानंद, अंजली तांडी, वर्षा चौहान, सुभद्रा विभार, अनु विभार, पुष्पा सोना, जयंती महानंद, कस्तूरी राज और उत्कल मैरिज ब्यूरो की टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष जेएम तांडी ने अतिथियों को सामाजिक गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराते हुए सहयोग व समर्थन की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम का संचालन महासचिव तरुण निहाल ने किया। कोषाध्यक्ष दीनबंधु तांडी, संरक्षक कृष्णा सोना, संजय सोनवानी, मोंटू हरपाल, मनोज दुर्गा, तरुण दुर्गा, अर्जुन महानंद, अनिल बेनिया,हेमन्त बेहरा,सुभाष जगत, प्रकाश दुर्गा, कविता महानंद, रमेश सागर,गौरव तांडी, कविता महानंद, धरम हरपाल, रामचंद्र बेहरा मौजूद थे।

Share This Article