राष्ट्रीय भुजा कुश्ती प्रतियोगिता में स्नेहा सिंह ने दिलाया भिलाई को कांस्य पदक

Editor
By Editor 2 Min Read

अंतर विश्वविद्यालय आर्म रेसलिंग में 55 किलोग्राम वर्ग में स्नेहा सिंह का शानदार प्रदर्शन

भिलाई नगर, 13 मार्च,  भिलाई की प्रतिभाशाली खिलाड़ी और शंकराचार्य विश्वविद्यालय की छात्रा स्नेहा सिंह ने अंतर विश्वविद्यालय भुजा कुश्ती (आर्म रेसलिंग) प्रतियोगिता 2025-26 में कांस्य पदक जीतकर अपने विश्वविद्यालय, शहर और राज्य का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और विश्वविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में 11 से 15 मार्च तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में देश के 29 राज्यों से सैकड़ों खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले खेले जा रहे हैं।

स्नेहा सिंह ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 मार्च को कांस्य पदक अपने नाम किया। कठिन मुकाबलों के बीच उन्होंने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की।

वीडियो

जवाहर नगर, भिलाई निवासी स्नेहा सिंह, ओमप्रकाश सिंह की पुत्री हैं। वे पिछले तीन वर्षों से भुजा कुश्ती खेल में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। इससे पहले भी स्नेहा एशियाई भुजा कुश्ती प्रतियोगिता में रजत और कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

यह स्नेहा के खेल जीवन का 37वां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक है, जो उनकी निरंतर मेहनत और प्रतिभा को दर्शाता है।

स्नेहा की इस सफलता पर विश्वविद्यालय परिवार, खेल प्रेमियों और शहरवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share This Article