गनियारी में धूमधाम से निकाली गई सिंदूर तिरंगा यात्रा

Editor
By Editor 2 Min Read

भिलाई:– पुलवामा में 26 हिन्दू सैलानियों का पाकिस्तानी आतंकवादियों ने धर्म पूछकर निर्मम हत्या कर दी थी, जिसका जवाब भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घूंस कर 9 आतंकी ठिकानों को धराशाही कर दिए। भारतीय सेनाओं के साहस और शौर्य के सम्मान में वार्ड क्र. 40, ग्राम– गनियारी के बूथ क्र. 256 व 257 में सिंदूर तिरंगा यात्रा निकाल कर गलियों का भ्रमण किए। झमाझम बारिश होती रही फिर भी यात्रा में ग्रामीणों भी उत्साह दिखाते हुए रैली में शामिल हुए। भारत माता की जय, वंदे मातरम् , हम सेना के साथ है, पाकिस्तानी आतंकवाद मुर्दाबाद जैसे नारों से गांव देशभक्ति मय हो गया था।

तिरंगा यात्रा


यात्रा का नेतृत भाजपा जिला भिलाई के महामंत्री प्रेम लाल साहू ने किया।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष – श्रीमती सीता साहू, भिलाई–3 के मंडल अध्यक्ष– वरुण यादव, चरोदा मंडल के अध्यक्ष – ए गौरी शंकर, नेता प्रतिपक्ष – राम खिलावन वर्मा, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य– तेजेश्वर पाल, जिला शोशल मीडिया प्रभारी – ज्ञानदास मानिक पूरी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष– समीर अग्रवाल, महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष – सुश्री गीता वर्मा, सहित रवि नाहर, राजेंद्र सोनी, श्याम सुंदर जायसवाल, वाय नारायण राव, पी एन शर्मा, महेंद्र साहू, बिसंभर साहू, केशव रिगरी, मंगल पारधी, मंगलू राम ढीमर, कमल तांडी, डॉ निर्मला भारती, धनेश्वरी साहू, शकुन देवांगन, एम अरुणा, पुष्पलता मांडपे, अंकिता डोना, सुजाता डोंगरे, रेचर मसीह, प्रमिला तांडी, रेखा साहू, भावेश साहू, चंद्र कुमार, दीप कुमार, सुनील गोस्वामी, लाला ढीमर, गोकुल ढीमर, श्रीमती प्यारी यादव, तुलसा यादव, रंभा ठाकुर, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी।

Share This Article