दुर्ग। नगपुरा, जिला दुर्ग में 17 से 21 दिसंबर तक अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा के सान्निध्य में आयोजित होने वाली शिव महापुराण कथा को लेकर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। लाखों श्रद्धालुओं की संभावित उपस्थिति को देखते हुए यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।
यातायात पुलिस दुर्ग ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए कथा स्थल नगपुरा आने-जाने हेतु निर्धारित मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शिव महापुराण कथा आयोजन अवधि के दौरान इस संपूर्ण क्षेत्र में किसी भी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। भारी वाहनों के लिए डायवर्जन गानियरी से बोरई होते हुए शनि मंदिर नगपुरा, शिवनाथ नदी के पहले कोटनी एवं चिखली चौक (धमधा) रहेगा। यातायात पुलिस दुर्ग ने सभी श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित नियमों का पालन कर आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने में सहयोग करें।
निर्धारित मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था
- रायपुर, चरोदा, भिलाई व चीखली की ओर से आने वाले वाहन
मार्ग: कुम्हारी → गुरुद्वारा चौक → आरोग्यम हॉस्पिटल से नीचे (बायपास मार्ग) → धमधा रोड → चिखली चौक → बाजार चौक नगपुरा
पार्किंग: बिजली सब स्टेशन के आगे
आगे का मार्ग: कथा स्थल तक पैदल - बेमेतरा, धमधा (दुर्ग) की ओर से आने वाले वाहन
मार्ग: बेमेतरा → धमधा → चिखली चौक → बाजार चौक नगपुरा
पार्किंग: बिजली सब स्टेशन के आगे
कथा स्थल: पैदल - दुर्ग शहर की ओर से आने वाले वाहन
मार्ग: दुर्ग शहर → गंजपारा तिराहा → नयापारा → कोटनी → बाजार चौक नगपुरा
पार्किंग: बिजली सब स्टेशन के आगे
कथा स्थल: पैदल - राजनांदगांव, पटेवा, घुमका की ओर से आने वाले वाहन
मार्ग: राजनांदगांव → घुमका → पटेवा → बोरई
पार्किंग: डी.के. फर्नीचर के पीछे
कथा स्थल: पैदल - खैरागढ़ / जालबांधा की ओर से आने वाले वाहन
मार्ग: खैरागढ़ → जालबांधा
पार्किंग: नगपुरा चौक से पहले दाहिनी ओर
कथा स्थल: पैदल - बालोद / राजनांदगांव की ओर से आने वाले वाहन
मार्ग: बालोद / राजनांदगांव → महमरा मोड़ → रसमड़ा रेलवे अंडरब्रिज → गानियरी
पार्किंग: नगपुरा चौकी के पीछे
कथा स्थल: पैदल
VVIP वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था
सभी VVIP वाहन बायपास मार्ग से पिपरछेड़ी होते हुए नगपुरा चौकी के बाद बाईं ओर कटिंग से कथा स्थल के पीछे स्थित पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे।


