दुर्ग जिले में सनसनी: पैरावट में मिली महिला की जली हुई लाश

Editor
By Editor 1 Min Read

ब्रेकिंग :- दुर्ग जिले में उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पुरई में खेल मैदान के पीछे पैरावट में एक महिला की जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई है फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है सूचना पर से उतई की पुलिस टीम थाना प्रभारी निरीक्षक महेश ध्रुव के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच चल रही है पुलिस के अनुसार संभवत देर रात्रि पैरावट में महिला की लाश को जलाया गया है।

अपडेट

नहर किनारे मिली महिला की जली लाश की पहचान में जुटी पुलिस

भिलाई। दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह नहर किनारे मिली महिला की जली हुई लाश ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुरई गांव के पास खुले मैदान में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने जला हुआ शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की पहले धारदार हथियार से हत्या की गई और बाद में सबूत मिटाने की नीयत से शव को आग लगा दी गई।

उतई पुलिस के अनुसार फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के बाद एसएसपी विजय अग्रवाल, एएसपी ग्रामीण अभिषेक झा, एसडीओपी पाटन अनूप लकरा, टीआई महेश ध्रुव के साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान शव के पास महिला का चप्पल और धारदार हथियार बरामद हुए हैं, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हुई है।

पुलिस ने मृतका की पहचान सुनिश्चित करने हेतु आसपास के गांवों में पतासाजी शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम भी साक्ष्यों का वैज्ञानिक परीक्षण कर रही है, जो मामले की गुत्थी सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

एसडीओपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हो गई थी। घटनास्थल से बरामद सामान और परिस्थितियों के आधार पर मामले में हत्या की गंभीर संभावना है। मृतका की पहचान होते ही पुलिस आरोपियों तक पहुँचने और घटना की पूरी तह तक जाने का प्रयास कर रही है।

यह घटना ग्रामीणों को दहशत में डाल गई है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Share This Article