ब्रह्माकुमारी समाज के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
भिलाई, चरौदा, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी समाज द्वारा “खुशहाल महिला, खुशहाल परिवार” एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शिवानी दीदी, रवि बहन एवं दीपक ने किया।


जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ आयोजन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अहिवारा विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चरोदा मंडल अध्यक्ष ए. गौरी शंकर ने की। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिला सशक्त होगी तो परिवार और समाज दोनों मजबूत होंगे।

महिलाओं को आत्मबल और संस्कारों से सशक्त बनने का संदेश
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महिलाओं को आत्मबल, संस्कार और शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनने का संदेश दिया। ब्रह्माकुमारी समाज की ओर से बताया गया कि आध्यात्मिकता के माध्यम से महिलाएं अपने परिवार और समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं।

बड़ी संख्या में महिलाएं और गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित
कार्यक्रम में चरोदा महामंत्री पूर्णिमा ठाकुर, प्रमिला टांडी, अंकित बनर्जी, दिलीप गजभिए तथा गंगोत्री स्कूल की प्राचार्य अंजू राजपूत सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके साथ ही ब्रह्माकुमारी समाज की महिलाओं सहित सैकड़ों की संख्या में प्रबुद्ध नागरिक एवं महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा। अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।


