इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-6 ने नवम्बर माह में बीएसपी से रिटायर कर्मियों को दी विदाई
भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के कर्मियों की सबसे पुरानी एवं प्रतिष्ठित सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-6 में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें माह नवम्बर और उससे पूर्व सेवानिवृत्त हुए बीएसपी कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई।
अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों का स्वागत करते हुए उनकी जमा निधियों के अंतिम भुगतान का चेक प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित करते हुए कहा कि इन वरिष्ठ कर्मियों ने अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ न सिर्फ भिलाई स्टील प्लांट को दिया है बल्कि हमारी सोसाइटी की साख भी इन्हीं कर्मियों के विश्वास की बदौलत बनीं है। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मेडिकल से रिटायर और सोसाइटी की उपाध्यक्ष इंद्रजीत कौर ने कहा कि बीएसपी की सेवा में आने के बाद जब भी जरूरत पड़ी तो सेक्टर-6 सोसाइटी ने तत्काल हाथ आगे बढ़ाया। इस वजह से आर्थिक तौर पर कभी कोई दिक्कत नहीं आई। उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष के तौर पर उन्हें इस सोसाइटी और सदस्यों की सेवा करने का अवसर मिला, जिसे वह अपना सौभाग्य मानती हैं।

जनरल एस्टेब्लिशमेंट से रिटायर देवनारायण ध्रुव ने कहा कि सेक्टर-6 सोसाइटी के कामकाज में पारदर्शिता ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया। ट्रांसपोर्ट एंड डीजल से रिटायर नरेंद्र कुमार ने कहा कि उन्होंने सेवाकाल की शुरुआत में इस सोसाइटी की सदस्यता अपने वरिष्ठ साथियों के कहने पर ली थी और पूरे सेवाकाल में यहां के कामकाज ने हमेशा प्रभावित किया। रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल से रिटायर रवींद्रनाथ ने कहा कि पारिवारिक जरूरतों के लिए हमेशा सेक्टर-6 सोसाइटी पर भरोसा रहा और जब भी विपरीत परिस्थिति आई तो सोसाइटी के लोन ने हर काम को आसान कर दिया।

इनके साथ ही जनरल एस्टेब्लिशमेंट से एस उमापति, रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल से अवध कुमार, अजय कुमार, स्टील मेल्टिंग शॉप-3 से अपन्ना, कंदूराम एस., मर्चेंट एंड वायर मिल रमेश कुमार, मेडिकल से धूम्पा वेंकट रेड्डी, माया रामटेके, प्लेट मिल से शैलेंद्र कुमार, बिजन दत्ता, सीताराम, ब्लास्ट फर्नेस से यशवंत कुमार, रामेश्वर, प्लांट गैरेज से के वेंकटेश्वरलु, टेलीकम्युनिकेशन से नवनीत दवे, ईकेसीसीएस से संध्या ढोकने, वाटर मैनेजमेंट से सुंदर मोहन सरदार, ओर हैंडलिंग प्लांट से एस पापा राव, सिंटर प्लांट-2 से हुमन लाल, एन श्रीनिवास, फोर्ज शॉप से एस एन भट्टाचार्य, स्टील स्ट्रक्चरल शॉप से द्वारिका प्रसाद, पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन से सूरज कुमार और ट्रांसपोर्ट एंड डीजल ऑर्गेनाइजेशन से एग्नाटिस ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने सम्मान के लिए आभार जताया और अपने सेवाकाल से जुड़ी यादें साझा की।

इस अवसर पर संचालक मंडल उपाध्यक्ष अमिताभ वर्मा, सदस्य हरिराम यादव, जे के गहिने, विनोद कुमार वासनिक, नीरजा शर्मा और पवन कुमार साहू सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। समूचे कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक एम मुरलीधर और आभार संचालक कुलेश्वर चंद्राकर ने व्यक्त किया।


