सेक्टर-6 सोसाइटी ने दिया दिवंगत कर्मी के परिवार को सहारा, नॉमिनी को 10 लाख का चेक प्रदत्त

Editor
By Editor 1 Min Read

अध्यक्ष बृजबिहारी मिश्र ने बताया कि मंडल द्वारा अपने सदस्यों के हितार्थ हेतु कई कार्य किये जा रहे हैं

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों की प्रतिष्ठित सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-6 में सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत प्रभावित परिवार की नॉमिनी को 10 लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया।

सोसाइटी के अध्यक्ष बृजबिहारी मिश्र ने बताया कि सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना में सदस्य के दुर्घटना में अनफिट होने पर ₹5000/प्रति सप्ताह क्षतिपूर्ति राशि एवं सदस्य की दुर्घटनाजनित मृत्यु होने पर ₹10,00,000/- (दस लाख रुपये) की राशि बीमा कम्पनी द्वारा बीमित सदस्य के विधिक उत्तराधिकारी को प्रदान की जाती है।उन्होंने बताया कि संस्था की नंदिनी शाखा के सदस्य संतराम ठाकुर का विगत दिनों दुर्घटना से आकस्मिक निधन हो गया था। इसके पश्चात बीमा कंपनी यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी,पावर हाउस शाखा द्वारा बीमित राशि ₹10,00,000/-(दस लाख) का चेक संस्था को प्रदान किया गया था। जिसे स्व. संतराम ठाकुर की विधिक नामिनी उनकी पत्नी पार्वती ठाकुर को यह चेक प्रदान किया गया।  मिश्र ने बताया कि वर्तमान संचालक मंडल द्वारा अपने सदस्यों के हितार्थ कई कार्य किये जा रहे हैं।

Share This Article