भिलाई, भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-6 में एक संक्षिप्त आयोजन में सोसाइटी की ओर से भिलाई स्टील प्लांट में सेवारत अपने सदस्य कर्मियों के लिए समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा पॉलिसी (जीपीएआईएस) आने वाले वर्ष के लिए आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी से करवाते हुए औपचारिकताएं पूरी की गईं।
इस पॉलिसी से दुर्घटना जनित निधन पर ₹दस लाख की राशि सदस्य के नॉमिनी को देय होगी। आयोजन में अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र व सदस्यों की ओर से बीमा की प्रीमियम राशि ₹1932917(₹उन्नीस लाख बत्तीस हजार नौ सौ सत्रह) का चेक आईसीआईसीआई कंपनी के प्रतिनिधि गौरव सोलंकी(वरिष्ठ प्रबंधक),शादाब खान (विक्रय प्रबंधक) एवं रवेंद्र द्विवेदी (क्षेत्रीय प्रबंधक पालिसी बाजार)को दिया गया।
सेक्टर-6 सोसाइटी के सदस्य कर्मियों का हुआ समूह दुर्घटनाबीमा, हादसे में मौत पर नॉमिनी को दिए जाएंगे दस लाख


