भिलाई, विकासखंड दुर्ग के सत्र 2025-26 की पहली बैठक रखी गयी। सत्र 2025-26 को आरम्भ होने में केवल कुछ दिन शेष है ऐसे में राज्य के निर्देशानुसार सभी जिलों एवं विकासखंडों में बैठकों का दौर जारी है। इसी के तहत दुर्ग विकासखंड की नवनियुक्त विकासखंड शिक्षाधिकारी राजेश्वरी चंद्राकर द्वारा विकासखंड के सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक शालाओं के संस्था प्रमुखों एवं सभी संकुल शैक्षिक समन्वयकों की आवश्यक बैठक साक्षरता भवन दुर्ग में तीन चरणों में आयोजित की गयी। प्रथम चरण में पूर्व माध्यमिक विभाग के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रधान पाठकों, द्वितीय चरण में प्राथमिक शाला के शहरी क्षेत्र के प्रधान पाठकों एवं तृतीय चरण में प्राथमिक शालाओं के ग्रामीण क्षेत्र के प्रधान पाठकों के साथ शाला प्रारम्भ होने की पूर्व तैयारी हेतु विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक में निम्नांकित बिंदुओं पर चर्चा की गयी -

- शालाओं को प्रदाय किये गए चेकलिस्ट के अनुसार पूर्व तैयारी करना।
- संकुल समन्वयकों द्वारा अपने अधीनस्थ सभी शालाओं का पूर्व तैयारी हेतु सतत निरीक्षण।
- जर्जर भवनों का उपयोग ना करना।
- बिजली, पानी, आदि हेतु सुरक्षात्मक रूप से सतर्क रहना। 5. पाठ्यपुस्तक, गणवेश का वितरण समय पर सुनिश्चित करना।
- पुस्तकों को अनिवार्य रूप से स्कैन कर वितरण करना।
- प्रवेशोत्सव के दिन एक पेड माँ के नाम योजना के अंतर्गत शाला के सही विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण करते हुए my life पोर्टल में फोटो सहित अपलोड करना।
8.शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, पालक समिति के सदस्यों एवं नवप्रवेशी छात्र / छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत करना एवं उत्कृष्ट कार्यों हेतु सभी का विशेष सम्मान करना। - किचन गार्डन का निर्माण करना। . शालेय कैलेंडर का अनिवार्य रूप से निर्माण एवं प्रदर्शन करना। सत्र के मध्य में होने वाली विभिन्न गतिविधियों / योजनाओं जैसे आधार अपडेट, जाति प्रमाण पत्र, अपार आई डी जनेरेट करना आदि का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना।
- राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा संचालित उल्लास नवभारत कार्यक्रम हेतु सत्र 2024-25 में परीक्षा से वंचित असाक्षरों को सत्र 2025-26 को होने वाली परीक्षाओं में सम्मिलित कर लक्ष्य पूर्ण करना।
बैठक में विकासखंड शिक्षाधिकारी राजेश्वरी चंद्राकर के साथ श्रवण सिन्हा बीआरसीसी दुर्ग ग्रामीण, किरण चाँदवानी यूआरसी दुर्ग शहर तथा सभी शालाओं के संस्था प्रमुखों/ प्रतिनिधियों एवं संकुल समन्वयकों की उपस्थिति रही।



