भिलाई-3। गुरु अगरदास सतनामी कल्याण संगठन भिलाई- चरोदा द्वारा इस वर्ष गुरु घासीदास जयंती को विशेष रूप से मनाया जाएगा। संगठन के अध्यक्ष एडवोकेट/नोटरी मोतीराम कोशले ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम सतनाम भवन, भिलाई-3 में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है।
17 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से सतनाम संदेश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा सतनाम समाज के मूल संदेशह्नसत्य, अहिंसा और समानताह्नको जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रखी गई है। यात्रा का मुख्य आकर्षण होगा श्री श्याम धुमाल पार्टी, भिलाई-3 का सांस्कृतिक प्रदर्शन तथा अजय महाकाली जस झांकी परिवार, ग्राम खेरधा (अहिवारा) की भव्य झांकी प्रस्तुति, जो धार्मिक उत्साह और सांस्कृतिक विरासत दोनों का संगम प्रस्तुत करेगी। इसके अगले दिन, 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर कार्यक्रम शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा। सतनाम लहर पंथी पार्टी, कापसी पाटन द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी, जिसके बाद जैतखाम परिसर में झंडाध्वजारोहण किया जाएगा। संध्या 6 बजे से मुख्य अतिथियों का आगमन होगा और 7 बजे से गुरु प्रसादी का वितरण प्रारंभ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उपस्थित रहने की संभावना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अहिवारा विधानसभा के विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सवाडा, अध्यक्षता आरंग के पूर्व विधायक नवीन मारकंडे, विशिष्ट अतिथिथ आर.एस.एस. दुर्ग जिला कार्यवाह सुनील पटेल, विशेष अतिथि भिलाई भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, ईश्वर ठाकुर, सुषमा जेठानी, नटवर ताम्रकार, गुलशन ढींढे, खगेश कोसरिया, हमीद अहमद शाह, वरुण यादव, ए. गौरी शंकर, सतीश साहू, दिलीप पटेल, रामखिलावन वर्मा, फिरोज फारूकी, एवं प्रेम सागर चतुर्वेदी शामिल रहेंगे। आयोजन समिति ने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गुरु घासीदास के सिद्धांतों को आत्मसात करने की अपील की है।


