महिला महाविद्यालय ऑडिटोरियम, भिलाई में संपन्न हुआ संत रामपाल महाराज का सत्संग

Editor
By Editor 2 Min Read

सामाजिक सद्भाव और आध्यात्मिक जीवन पर प्रवचन

भिलाई (दुर्ग) — महिला महाविद्यालय ऑडिटोरियम, भिलाई में रविवार को संत रामपाल महाराज  का सत्संग श्रद्धा और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। दुर्ग, भिलाई सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।
संत रामपाल महाराज  ने अपने प्रवचनों में सामाजिक सद्भाव, नशामुक्ति, सर्वधर्म समभाव और आध्यात्मिक जीवन के महत्व को समझाया। मानवता को सर्वोपरि रखते हुए जीवन जीने का संदेश दिया गया।

‘अन्नपूर्णा मुहिम’ के तहत रोटी–कपड़ा–चिकित्सा–शिक्षा एवं ‘महान’ अभियान भी जारी है सत्संग में अन्नपूर्णा मुहिम पर चर्चा की गई, जिसके माध्यम से संत रामपाल महाराज जी के अनुयायी प्रतिदिन हजारों जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराते हैं।
इसके साथ ही रोटी, कपड़ा, चिकित्सा, शिक्षा जैसी आधारभूत जरूरतों को पूरा करने हेतु चलाए जा रहे अन्य सामाजिक अभियानों की भी जानकारी दी गई।
सामाजिक उत्थान के लिए संचालित ‘महान’ मुहिम का भी उल्लेख किया गया, जिसके अंतर्गत समाज के पिछड़े और गरीब वर्गों को सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने इन मुहिमों को समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बताया।

सत्संग में यह भी बताया गया कि हाल ही में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात में आई बाढ़ के दौरान संत रामपाल महाराज  के सेवादारों ने बड़े पैमाने पर राहत कार्य किए।
कार्यक्रम के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए चाय और बिस्किट की व्यवस्था की गई। ऑडिटोरियम में सुव्यवस्थित प्रबंधन और शांतिपूर्ण वातावरण की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

Share This Article