39वीं मासिक काव्य संध्या में प्रदेशभर के रचनाकार होंगे शामिल
साहित्य सृजन संस्थान द्वारा विशिष्ट रचनाकारों का सम्मान समारोह
रायपुर, साहित्य सृजन संस्थान द्वारा लगातार जारी 39 वीं मासिक काव्य संध्या एवं सम्मान समारोह, 16, नवंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक विमतारा हॉल, मधु पिल्ले चौक, शांति नगर, रायपुर में होगा। जिसमें बिलासपुर, कोरबा, भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, दल्ली राजहरा, महासमुंद, बागबाहरा, बेमेतरा, कबीरधाम, आरंग, पलारी, बलौदाबाजार, सारंगढ़ एवं राजधानी के कवि शायर अपनी रचना का काव्य पाठ करेंगे एवं दीपावली मिलन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संजय अलंग पूर्व आईएएस एवं अरुण कांत शुक्ला, साहित्यकार विशिष्ठ अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम में जुगेश चंद्र दास को साहित्य सृजन श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान एवं दिनेश राठौर “दानिश” को साहित्य सृजन श्रेष्ठ काव्य पाठ सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
संस्था के अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा, ममता खरे मधु अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ व उमेश कुमार सोनी संयोजक द्वारा बताया कि संस्था युवा रचनाकारों को मंच प्रदान कर उनके उत्कृष्ट काव्य पाठ को प्रोत्साहित और सम्मानित भी करती है। इसी श्रृंखला में युवा कवयित्री काजल वस्त्रकार एवं को साहित्य सृजन युवा काव्य पाठ सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।


