रायपुर, साहित्य सृजन संस्थान द्वारा लगातार जारी 41वीं मासिक काव्य संध्या, पुस्तक विमोचन, सम्मान समारोह एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी 25, जनवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक वृंदावन हॉल, सिविल लाइन्स रायपुर में होगी। राजधानी एवं पास के जिलों के कवि शायर अपनी रचना का काव्य पाठ करेंगे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ.संजय अलंग पूर्व आईएएस, नरेश कांकरिया, उप महाप्रबंधक ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी, डॉ. प्रतीक राजपूत, तंत्रिका मनोचिकित्सक, डॉ. चंद्र किरण राजपूत विशिष्ठ अतिथि एवं अध्यक्षता वीर अजीत शर्मा करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. संजय अलंग पूर्व आईएएस, नरेश कांकरिया, उप महाप्रबंधक ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी, डॉ. प्रतीक राजपूत, तंत्रिका मनोचिकित्सक, डॉ. चंद्र किरण राजपूत विशिष्ठ अतिथि एवं अध्यक्षता वीर अजीत शर्मा करेंगे।

इस कार्यक्रम काव्य पाठ, स्वास्थ्य बीमा एवं तंत्रिका मनोचिकित्सा संबंधी जानकारी के साथ साथ साहित्य सृजन श्रेष्ठ काव्य पाठ सम्मान रामचंद्र श्रीवास्तव एवं कश्विता जालान को साहित्य सृजन श्रेष्ठ काव्य पाठ सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
साहित्य सृजन संस्थान की महिला सशक्तिकरण पर आयोजित कवयित्री सम्मेलन 2025 पर आधारित स्मारिका “साहित्य सृजन 2025” का विमोचन भी काव्य संध्या के मध्य में किया जायेगा। संस्था की अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) ममता खरे एवं संयोजक उमेश सोनी ने जानकारी दी कि संस्था प्रतिमाह स्थापित एवं युवा रचनाकारों को मंच प्रदान कर उनके उत्कृष्ट काव्य पाठ को प्रोत्साहित और सम्मानित भी करती है।


