दौड़ बनेगी पहचान, फिटनेस बनेगी शान – भिलाई स्टील हाफ मैराथन 2026

Editor
By Editor 2 Min Read

भिलाई, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा भिलाई स्टील हाफ मैराथन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित मैराथन प्रतियोगिता रविवार, 8 फरवरी 2026 को भिलाई में आयोजित होगी, जिसमें प्रदेश सहित देशभर के धावक भाग ले सकेंगे।

मैराथन में पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों के लिए 18 से 45 वर्ष तथा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। प्रतियोगिता 21.09 किलोमीटर (हाफ मैराथन), 10 किलोमीटर एवं 5 किलोमीटर दौड़ वर्गों में आयोजित होगी। आयोजन में भाग लेने हेतु पंजीयन शुल्क मात्र 100 रुपये रखा गया है। सभी प्रतिभागियों को इवेंट टी-शर्ट, रिफ्रेशमेंट एवं डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। निर्धारित समय के भीतर दौड़ पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

प्रतियोगिता में कुल 8 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। हाफ मैराथन में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः 50 हजार, 35 हजार एवं 25 हजार रुपये, 10 किमी दौड़ में 10 हजार, 7 हजार एवं 5 हजार रुपये तथा 5 किमी दौड़ में 5 हजार, 4 हजार एवं 3 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल अकादमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Share This Article