तीन दिवसीय आयोजन में निकलेगी कलश यात्रा, होगी गंगा आरती और भोग-भंडारा
भिलाई, ग्राम गनियारी, भिलाई-3 में 24 से 26 अक्टूबर तक श्री आदियोगी नाथ एवं शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ त्रिदिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। अखिल ब्रह्मांड नायक परमपिता परमेश्वर की कृपा से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में विभिन्न पूजन-विधियों, यज्ञ, कलश यात्रा, शिव विग्रह स्थापना और गंगा आरती सहित अनेक कार्यक्रम होंगे। आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह है। समस्त ग्रामवासियों ने शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं को सपरिवार शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
आयोजन के प्रथम दिन 24 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 11 बजे पंचांग पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ होगा। दोपहर 12 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद शाम 4 बजे बेदी स्थापना की जाएगी। दूसरे दिन 25 अक्टूबर, रविवार को सुबह 8 बजे बेदी पूजन एवं नवग्रह होम (यज्ञ) होगा। दोपहर 3 बजे शिव विग्रह स्थापना का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
आयोजन के अंतिम दिन 26 अक्टूबर, सोमवार को सुबह 8 बजे बेदी पूजन एवं नवग्रह होम किया जाएगा। शाम 4 बजे पूर्णाहुति और शाम 5 बजे गंगा आरती होगी। इसके बाद रात 7 बजे रुद्राक्ष मानस परिवार, दिनेश वर्मा के नेतृत्व में धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा। इसी दिन रात 7 बजे से भोग-भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया जाएगा।
तीन दिवसीय आयोजन के दौरान श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर भगवान शिव की आराधना करेंगे। ग्रामवासियों ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन में सहभागिता निभाने और धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ लेने की अपील की है।
Link : https://shricgnewscreator.com/rudra-mahayajna-to-begin-in-ganiyari-on-the-24th-consecration-of-the-shiva-linga-will-also-take-place/









