दुर्ग, भिलाई, मठ मंदिर प्रबंधन महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई द्वारा संकल्प अनुष्ठान एवं पदाधिकारी घोषणा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई तथा नव-नियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए।
घोषणा के अनुसार राजेन्द्र कुमार राव, भिलाई को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जगदीश देशमुख एवं जयनारायण बस्तरिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नवनील तिवारी को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, शिवम त्रिवेदी को नेशनल सचिव तथा जवाहर त्रिवेदी को धर्माचार्य का दायित्व सौंपा गया।
प्रदेश कार्यकारिणी में सूरज साहू, दुर्ग को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। राजेश हरमुख को महामंत्री, संदीप साहू को महासचिव नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर रामकुमार साहू एवं कुशल साहू को जिम्मेदारी दी गई। शिवशंकर अग्रवाल को महासचिव, नागेन्द्र दुबे को सचिव तथा युगल साहू एवं गजेन्द्र साहू को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया।

विधि प्रमुख के रूप में एड. पी. चेतन मुधिराज एवं हीरा शंकर साहू को दायित्व दिया गया। विवेक श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष तथा कबीर साहू एवं इन्द्रपाल चन्द्राकर को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया। धर्माचार्य पद पर पंडित एस. प्रसाद शर्मा एवं पंडित पंकज तिवारी को नियुक्त किया गया।
इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों एवं अन्य सदस्यों की भी घोषणा की गई। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया।


