कुम्हारी फ्लाईओवर में 10 से 18 मार्च तक मरम्मत कार्य, दुर्ग से रायपुर मार्ग रहेगा अस्थायी रूप से बंद

Editor
By Editor 2 Min Read

दुर्ग,  राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर स्थित कुम्हारी फ्लाईओवर में नियमित निरीक्षण के दौरान आवश्यक तकनीकी मरम्मत की आवश्यकता सामने आने के बाद रूटीन मेंटेनेंस कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इसके तहत 10 मार्च  से 18 मार्च  तक फ्लाईओवर के ऊपर का मार्ग अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा।

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस अवधि में दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले वाहनों को फ्लाईओवर के नीचे स्थित सर्विस लेन से होकर गुजरना होगा। मरम्मत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था को प्रभावित होने से बचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है, जिससे वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से जारी रखा जा सके।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और मार्ग पर लगाए गए संकेतों तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। अधिकारियों का कहना है कि फ्लाईओवर की सुरक्षा और संरचना को बेहतर बनाए रखने के लिए समय-समय पर ऐसे तकनीकी मरम्मत कार्य आवश्यक होते हैं।

प्रशासन ने वाहन चालकों से विशेष सावधानी बरतने, गति नियंत्रित रखने और धैर्यपूर्वक यात्रा करने का अनुरोध किया है, ताकि मरम्मत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था सुरक्षित और सुचारू बनी रहे। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद फ्लाईओवर के ऊपर का मार्ग पुनः सामान्य रूप से खोल दिया जाएगा।

Share This Article