भिलाई। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत रुफटाप सोलर प्लांट लगाने के इच्छुक लोगों को राहत देने बिजली कंपनी द्वारा दुर्ग-भिलाई में 10 से 14 अगस्त तक 12 स्थानों पर शिविर लगाया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को इस योजना की जानकारी देना और मौके पर ही पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराना है। सुबह 10 बजे से ही उपभोक्ता भाग ले रहे हैं। शिविर स्थल पर बैंक प्रतिनिधि व अधिकृत वेंडर भी उपस्थित रहते हुए तकनीकी दे रहे हैं। 11 अगस्त को सियान सदन (नेहरू नगर जोन), महेश कालोनी दुर्ग (बघेरा जोन), कुशाभाऊ ठाकरे भवन (जवाहर नगर जोन दुर्ग), काली मंदिर रोड सामुदायिक भवन चरोदा (भिलाई-चरोदा जोन) में शिविर लगा। चरोदा में बिजली कंपनी के ईई टी एन बंछोर, एई मुकेश लहरे, प्रतिमा दीवान, भावना एवं वेंकट रमन सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। यहां 20 के करीब लोगों ने न सिर्फ पंजीयन भी कराया वहीं लोगों ने उत्साह भी दिया।
उपभोक्ता सोलर प्लांट के पंजीकरण हेतु अपने नजदीकी शिविर स्थल पर आवश्यक दस्तावेजों यथा बिजली बिल एवं आधार कार्ड सहित उपस्थित होकर योजना से लाभान्वित हो सकते हैं। दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता संजय खंडेलवाल ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि, वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार करें और नागरिकों को योजना की जानकारी दें।



