सड़क सफाई, शरबत वितरण और भक्ति के साथ सिंधी समाज ने मनाया प्रकाश पर्व
भिलाई। गुरु नानक देव की जयंती व 556 वें प्रकाश पर्व प पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान महिलाएं व पुरुष सड़क की सफाई कर पानी का छिड़काव करते हुए आगे बढ़ते रहे। लोगों को स्वल्पाहार के साथ शरबत का वितरण किया गया। बाजे गाजे के साथ शोभायात्रा गुरुद्वारा साहिब से निकलकर शहर का भ्रमण करते हुए सुभाष चौक के पास सिंधी समाज भवन में संपन्न हुई।
भिलाई-3 में निकली गुरु ग्रंथ साहिब की शोभायात्रा नगर कीर्तन सह शोभायात्रा में पूज्य सिंधी पंचायत के पुरुष सदस्य बैंड बाजे की धुन पर समूह में नृत्य करते हुए चल रहे थे। इस दौरान महिलाएं और पुरुष सड़कों की सफाई कर पानी का छिड़काव करते हुए आगे बढ़ते रहे।
इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों की सेवा के लिए जगह जगह पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा शरबत, पानी आदि की व्यवस्था की थी। पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष सम्मन दास नत्थानी ने संगत को गुरु नानक देव के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि उन्होंने समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए पारिवारिक जीवन और सुख का त्याग करते हुए देश-विदेश की यात्राएं की.श। इस क्रम में उनकी शिक्षा और समाज के प्रति योगदान को याद किया गया।
इस अवसर पर राजकुमारी धिंगानी, सुषमा जेठानी, छाया वाधवानी, दिलीप मेघवानी, मिट्ठू मेघवानी, अमर मेघवानी, अनिल जेठानी, शंकर मेघवानी, नानक छतीजा, कोमल वाधवानी, बंटी धिंगानी, राम आहुजा, आशिक कुमार रिझसिंघानी, नीरज मेघवानी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय सिंधी समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल रहे।


