रोजा-इफ्तार में की गई अमन की दुआएं

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रोजा इफ्तार का आयोजन जामा मस्जिद सेक्टर-6 के सामाजिक भवन में रविवार 8 मार्च को किया गया।  

इस दौरान 300 से ज्यादा रोजेदार शामिल हुए और इफ्तार व नमाज के बाद मुल्क में अमन व सलामती की दुआएं मांगी गई। डायरेक्टर अंजुम अली ने बताया कि इफ्तार में बैतुल माल कमेटी, अंजुमन हुसैनिया, हजरत बीवी फातिमा जहरा कमेटी व अन्य संगठन के लोगों ने भी अपनी भागीदारी दी। आयोजन को सफल बनाने में अल मदद सोसाइटी की ओर से कौसर खान सचिव, सह सचिव कैसर इकबाल, शीरीन, फरीदा, लीना तजमीन, कोषाध्यक्ष शाहीन खान, दिलशाद, आलिया यासमीन, आयशा आलम, एसएन शेख, नीलोफर, शीरीन, रुखसाना, रुबीना, नर्गिस, डा. अमरीन, सायरा, सरवरी, कमर सुल्ताना, अनीस,रेहाना, दरख्शां अंजुम, शमा, जलाल, रानी, समीना खान, आलिया, गुल निशा, साबरा, सैयद जमशेद अली, सगीर खान, तौहीद अली, निसार, आरिफ खान, शौकत इकबाल, जलालुद्दीन बैतुलमाल कमेटी के हफीज खान और मोहम्मद अलीम का विशेष योगदान रहा।

Share This Article