20,जुलाई को साहित्य सृजन संस्थान की काव्य संध्या

Editor
By Editor 2 Min Read

साहित्य सृजन संस्थान द्वारा लगातार जारी 35 वीं काव्य संध्या दिनांक, 20 जुलाई को दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक वृंदावन हॉल सिविल लाइन्स रायपुर में होगी। जिसमें बिलासपुर, कोरबा, भिलाई, दुर्ग,
राजनांदगांव,बालोद, दल्ली राजहरा, महासमुंद, बागबाहरा,
बेमेतरा, एवं राजधानी के कवि शायर अपनी रचना का काव्य पाठ करेंगे।


यह विशेष कार्यक्रम ” एक शाम पत्रकारों के नाम” जिसमें विशेष रूप से राजकुमार धर द्विवेदी वरिष्ठ उप संपादक दैनिक नईदुनिया रायपुर के सेवानिवृत्ति पर आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ.संजय अलंग पूर्व आईएएस एवं संभागायुक्त मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ गण प्रदीप जोशी स्थानीय संपादक दैनिक पत्रिका रायपुर, आसिफ इक़बाल वरिष्ठ पत्रकार,आहना पुंज, एंकर हेड, एशियन न्यूज चैनल एवं पूनम ऋतु सेन एंकर द लैंस होंगे।


पत्रकारों के सम्मान विषय पर केंद्रित काव्य पाठ के साथ साथ सदस्यों को स्वास्थ संबंधी जानकारी विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ प्रियंका खत्री ,एम.डी.मैडिसन एंड डायबिटोलॉजिस्ट, आई एल एस हॉस्पिटल रायपुर द्वारा मानसून में रोगों से संबंधित जानकारी, बचाव के उपाय की जानकारी एवं चर्चा कार्यक्रम समाप्ति पूर्व की जाएगी।
संस्था के अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा, ममता खरे मधु अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ व उमेश कुमार सोनी संयोजक द्वारा बताया कि संस्था अपने सदस्यों के उत्कृष्ट काव्य पाठ पर प्रोत्साहित और सम्मानित करने के साथ साथ उनके स्वास्थ संबंधी सुविधा की ओर भी प्रयासरत है।

Share This Article