भारतीय सिंधु सभा भिलाई इकाई महिला विंग की अध्यक्ष बनी पिंकी थारानी

Editor
By Editor 2 Min Read

भिलाई। भारतीय सिंधु सभा की भिलाई इकाई का गठन राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला विंग अध्यक्ष सुषमा जेठानी,सिंधी सेंट्रल पंचायत प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आदर्श सिंध ब्रादर मंडल अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी,भारतीय सिंधु सभा भिलाई अध्यक्ष श्री सुरेश नागदेव, हाउसिंग बोर्ड सिंधी समाज महिला विंग अध्यक्ष लक्ष्मी नागदेव की गरिमामयी उपस्थिति में हाउसिंग बोर्ड भिलाई में संपन्न हुआ।जिसमें भिलाई इकाई के अध्यक्ष पद के लिये हाउसिंग बोर्ड निवासी, साईं झूलेलाल धाम महिला मंडली की सदस्य पिंकी थारानी जी को सिंधी संस्कृति संरक्षण हेतु किये जा रहे प्रयासों के लिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।इस अवसर पर उनके द्वारा समाज की संस्कृति को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया गया।और जल्द ही भिलाई इकाई की कार्यकारिणी की घोषणा करने की बात भी कही।जिसमें भिलाई की 6 सिन्धी पंचायतों के पदाधिकारियों को कार्यकारिणी में शामिल करने की जानकारी दी।आदर्श सिंध ब्रादर मंडल हाउसिंग बोर्ड भिलाई ने अपने समाज के सदस्य को इस महत्वपूर्ण पद पर सुशोभित होने के पावन मौके पर शाल पहनाकर और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

भारतीय सिंधु सभा भिलाई की महिला विंग अध्यक्ष पिंकी थारानी ने अपने संबोधन में समाज के सभी सदस्यों व कार्यकारिणी टीम को धन्यवाद दिया व आभार प्रकट किया।साथ ही साथ विश्वास व आशा भी व्यक्त की।कि पूर्व की भांति सभी अपना अपना सहयोग व मार्गदर्शन प्रदान कर समाज द्वारा नये आयाम स्थापित करने में महती भूमिका का निर्वहन करेंगे।सम्मानित किये जाने के अवसर पर भारतीय सिंधु सभा महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष सुषमा जेठानी, हाउसिंग बोर्ड भिलाई के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी, भारतीय सिंधु सभा भिलाई अध्यक्ष सुरेश नागदेव, महिला अध्यक्ष लक्ष्मी नागदेव सहित अल्का थारवानी, निकिता लालवानी, कंचन वीरवानी उपस्थित थी।

Share This Article