युवा उत्सव में देशभक्ति की धड़कन, 25 महिलाएं सम्मानित

Editor
By Editor 3 Min Read

भिलाई। स्वामी विवेकानंद युवा क्लब अक्लोरडीह वार्ड-3 भिलाई-3 द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ एवं छत्तीसगढ़ राज्य की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर युवा उत्सव व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। आयोजन में 25 महिलाओं को विशेष कार्यों के लिए प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल को आमंत्रित किया गया था। अध्यक्षता भिलाई चरोदा निगम के महापौर निर्मल कोसरे ने की। विशिष्ट अतिथि लोक गायिका रजनी रजक, नितिन शर्मा, जामगांव एम स्कूल की प्राचार्य सोनाली सेन, एमआइसी प्रभारी व वार्ड पार्षद संतोषी निषाद, वीणा भारद्वाज, भूपेंद्र वर्मा आदि थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ उतई नपं की पार्षद संगीत रजक, सोनाली सेन एवं वार्ड पार्षद संतोषी निषाद सहित क्लब के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग देश भक्ति और लोकगीत आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। महापौर निर्मल कोसरे ने अपने उद्बोधन में युव वर्ग को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि युवाओं पर ही देश के नेतृत्व की जिम्मेदारी है। उन्होंने परिसर में पेवर ब्लाक लगाने के लिए सात लाख देने की घोषणा भी की। विशिष्ट अतिथि रजनी रजक ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम का इतिहास और आजादी की लड़ाई में उसके प्रभाव पर प्रकाश डाला। सोनाली सेन ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला। पार्षद संतोषी निषाद ने युवाओं को नशे से दूर रहने प्रेरित किया। विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वाली 25 महिलाओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों को युवा क्लब के द्वारा प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। आभार प्रदर्शन पूर्व एल्डरमैन हेमंत ठाकुर ने किया। मंच संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित संजय कुमार मैथिल ने किया। 

आयोजन में युवा क्लब के नेहा ठाकुर, जागृति मढरिया, कुसुम निषाद, भूमिका ठाकुर, चंद्रशेखर, सुरेंद्र, दीपक वर्मा, छाया साहू, शीतल साहू, दुर्गेश्वरी निषाद, निकिता वर्मा, देवयानी साहू, हेमलता वर्मा, कुलदीप वर्मा, कल्पना कश्यप, शिमला मरकाम, रिचा निषाद, पुष्प लता वर्मा, पुष्पा बोरकर, भारत निषाद, गुलाल साहू, घनश्याम साहू, कुलेश्वर वर्मा सहित अन्य का सहयोग रहा।

Share This Article