प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 में विदाई समारोह, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मान
भिलाई, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 में पदस्थ नेत्र चिकित्सा सहायक अधिकारी जसविंदर कौर विरदी के सेवानिवृत्त होने पर केंद्र के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला अंधत्व निवारण समिति की नोडल अधिकारी डॉ. संगीता भाटिया रहीं, जबकि अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिखर अग्रवाल ने की।
इस अवसर पर आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्पिता शर्मा, डॉ. नितिन कश्यप तथा सहायक नोडल अधिकारी अजय नायक ने विरदी की ईमानदार छवि, समयपालन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। सभी वक्ताओं ने उन्हें एक समर्पित एवं भरोसेमंद कर्मचारी बताया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने कहा कि विरदी की उपलब्धियां उल्लेखनीय रही हैं। उन्होंने जन्मजात मोतियाबिंद के कई सफल ऑपरेशन करवाए और लगभग 34 वर्षों तक एक ही स्थान पर सेवा दी, जो क्षेत्र की जनता के विश्वास और संतुष्टि को दर्शाता है। अपने संपूर्ण सेवाकाल में 4500 से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन करवाने के लिए उन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. संगीता भाटिया ने कहा कि जब भी विरदी मरीजों के केस लेकर जिला अस्पताल आती थीं, तो यह विश्वास रहता था कि जांच पूरी और सही होगी, फेल होने की कोई संभावना नहीं रहती थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में जो भी उनकी जगह आएगा, वह उनके द्वारा स्थापित विश्वास को बनाए रखेगा।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. भुवनेश्वर कुमार कठौतिया एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिखर अग्रवाल ने कहा कि संस्था एक कुशल और अनुभवी नेत्र चिकित्सा सहायक अधिकारी के सहयोग से वंचित हो रही है। वहीं, सहकर्मी नेत्र चिकित्सा सहायक अधिकारी लोकेश्वर ठाकुर और सहायक नोडल अधिकारी अजय नायक ने कहा कि नेत्र विभाग दुर्ग में भिलाई-3 की रिपोर्ट सदैव संतोषजनक रही है।

कार्यक्रम में डॉ. अर्पिता शर्मा, डॉ. अर्चना पांडेय, डॉ. अपूर्वा, डॉ. नितिन कश्यप, आरएमए प्रज्ञा कुशवाहा, वंदना शर्मा, जया ठाकुर, फार्मासिस्ट तृप्ति चंद्राकर, स्मिता बागड़े, आलिया खातून, आर. विश्वास, पी. स्वामी, समीर, के. वेंकट राव, लीलावती बंजारे, देविला चंद्राकर, जितेंद्र पटेल, कुमेश साहू, देवेंद्र राजपूत, उषा वर्मा, विधा कहरे, मीरा साहू, वर्षा पांडेय, गुलशन खलको, आर. गजभिए, पुमेश साहू, हिमांशु सूर्यवंशी, वर्षा वर्मा, राजविजय लक्ष्मी, संध्या वर्मा, नीना चक्रवर्ती, मोहन राव, एम. पंडैया सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


