माघ मेला के अवसर पर दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस का प्रयाग स्टेशन में ठहराव की सुविधा

Editor
By Editor 1 Min Read

रायपुर, रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेला 2026 में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं एवं रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के प्रयाग स्टेशन में 02 मिनट के लिए दिया जा गया है । 

01 जनवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन में ठहराव के साथ चल रही है | यह गाड़ी प्रयाग स्टेशन 11:18 बजे पहुंचेगी तथा 11:20 बजे रवाना होगी |

Share This Article