भिलाई, भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा भिलाई 3 मंडल द्वारा सेवा और समर्पण की भावना के साथ शासकीय अस्पताल भिलाई 3 के सामने राहगीरों एवं भिलाई वासियों के बीच चना मशाला एवं शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिला प्रवक्ता प्रेम लाल साहू, मंडल अध्यक्ष वरुण यादव, मंडल उपाध्यक्ष रवि नाहर एवं मंडल महामंत्री समीर अग्रवाल विशेष सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल व सुषमा जेठानी, जिला प्रवक्ता प्रेम लाल साहू, ओ बी सी मोर्चा प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, पूर्व नपाध्यक्ष सीता साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राधे श्याम वर्मा, निगम उपनेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा, पूर्व जिला मंत्री दिलीप पटेल, उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम भाजपा ध्वज का आरोहण किया गया पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
इस अवसर पर अपने संबोधन में जिला प्रवक्ता प्रेम लाल साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। स्थापना दिवस के अवसर पर जरूरतमंदों की सेवा करना ही पार्टी की वास्तविक पहचान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना के साथ निरंतर कार्य करें।
भाजपा ओ बी सी मोर्चा प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता “सेवा ही संगठन” के मूल मंत्र को आत्मसात कर कार्य करता है। इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और पार्टी की जनसेवा की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
मंडल अध्यक्ष वरुण यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस हम सभी के लिए प्रेरणा का दिन है। यह हमें संगठन की मजबूती और समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प दिलाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर करने की बात कही।

कार्यक्रम का संचालन श्याम सुंदर जायसवाल द्वारा किया गया तथा अंत में आभार प्रदर्शन रवि नाहर ने किया।
इस अवसर पर जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष तुलसी ध्रुव, सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर, ज्ञानदास मानिकपुरी, राजेंद्र साहू, बालमुकुंद वर्मा, प्रेमलता चंद्राकर, गुरुचरण सिंह, हामिद अहमद शाह, जानकी अग्रवाल, कांति सिंह, पद्मिनी साहू, गीता वर्मा, रीना चंद्राकर, पूजा शर्मा, तेजेश्वर पाल, अजय साहू, महेंद्र साहू, बाल मुकुंद वर्मा, राजेंद्र सोनी, बल्लू राम कुर्रे, संदीप पाली, सुशील शर्मा, लोकेश्वर कोसरे, मुकेश अग्रवाल, सुनील मिश्रा, महेश सोना, हुपेंद्र चंद्रा, अभिषेक शर्मा, तुलसी मरकाम, प्रदीप जैन, वोमन निर्मलकर, पी एन शर्मा, लवकुश स्वर्णकार सहित बड़ी संख्या में कार्यकता उपस्थित थे।


