चैत्र तीज पर अग्रसेन भवन में सजी गणगौर की छटा, महिलाओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा

Editor
By Editor 1 Min Read

16 दिन की पूजा के बाद कुंवारी कन्याओं ने किया पारंपरिक सिंगार, घूमर गीतों के साथ मनाया उत्सव

भिलाई, चैत्र मास की तीज एवं गणगौर पर्व के अवसर पर अग्रवाल महिला समिति द्वारा नया खुर्सीपार स्थित अग्रसेन भवन में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज एवं अग्रवाल समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उत्सव को हर्षोल्लास से मनाया गया।

16 दिनों तक विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद कुंवारी कन्याओं ने आकर्षक श्रृंगार कर सिर पर गणगौर रखकर पारंपरिक घूमर गीतों के साथ शोभायात्रा निकाली। इस दौरान पूरे परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला और महिलाएं लोकगीतों पर झूमती नजर आईं।

वीडियो

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें डांस प्रतियोगिता और गणगौर सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र रही। समिति द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष संगीता अग्रवाल, सचिव प्रेमा गर्ग, कोषाध्यक्ष शारदा सिंघानिया, उपाध्यक्ष उषा एवं प्रेमलता अग्रवाल सहित कार्यकारिणी की सदस्य शारदा, संगीता, प्रेमलता, गर्गदीप्ति, अंजु, मनीषा, हंसा, कविता, कुसुम, लक्ष्मी, बीना, सरला और प्रतिमा का विशेष योगदान रहा। सभी के सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share This Article